क्या है भारत में एक शाकाहारी और मांसाहारी थाली की औसत लागत?
क्रिसिल के मुताबिक, मई-2023 के मुकाबले मई-2024 में घर में तैयार की गई शाकाहारी थाली की औसत लागत 9% बढ़ी जबकि मांसाहारी थाली की लागत 7% घट गई। मई में शाकाहारी थाली की औसत लागत बढ़कर ₹27.8 रही जबकि मांसाहारी थाली की औसत लागत घटकर ₹55.9 रही। टमाटर, आलू और प्याज़ की कीमतों के कारण शाकाहारी थाली की लागत बढ़ी।