क्या है भारत में जी20 समिट शुरू होने के साथ ही इसका स्थाई सदस्य बना अफ्रीकी संघ?
भारत की अध्यक्षता में दिल्ली में आयोजित जी20 समिट में शनिवार को अफ्रीकी संघ (एयू) को इसका स्थाई सदस्य बनाया गया। एयू को जुलाई 2002 में डरबन (दक्षिण अफ्रीका) में लॉन्च किया गया था और इसमें अफ्रीका महाद्वीप के 55 सदस्य देश शामिल हैं। एयू के सदस्य देशों की सामूहिक जीडीपी लगभग $3 ट्रिलियन जबकि जनसंख्या लगभग 1.4 बिलियन है।