क्या है 'मर्सनरी स्पायवेयर' अटैक जिसको लेकर एप्पल ने भारतीयों को किया है आगाह?
एप्पल ने भारत व 91 देशों के आईफोन यूज़र्स को 'मर्सनरी स्पायवेयर' अटैक को लेकर आगाह किया है। कंपनी ने बताया कि ऐसे अटैक आमतौर पर होने वाले साइबर अटैक की तुलना में जटिल होते हैं क्योंकि अटैकर असाधारण संसाधनों का इस्तेमाल कर विशिष्ट लोगों और उनके डिवाइसेज़ को टारगेट करते हैं। इन हमलों की लागत लाखों डॉलर होती है।