क्या है 'मस्तिष्क को खाने वाला अमीबा' जिसके कारण एक दक्षिण कोरियाई शख्स की मौत हो गई?
दक्षिण कोरिया में 'मस्तिष्क खाने वाले अमीबा' या नाइग्लेरिया फाउलेराई के चलते मौत का पहला मामला सामने आया है। इसके लक्षण सिर दर्द, बुखार, संशय, भ्रम होना और मिचली होना आदि हैं। इंसानों से इंसानों में न फैलने वाला नाइग्लेरिया फाउलेराई मस्तिष्क के ऊतक नष्ट कर देता है और यह नदी जैसे ताज़ा जल के स्रोत में पाया जाता है।