प्रवर्तन निदेशालय ऑनलाइन सट्टेबाज़ी ऐप 'महादेव' से किए गए फ्रॉड की जांच कर रहा है। इस ऐप के अंतर्गत कई अवैध सट्टेबाज़ी वेबसाइट का संचालन होता था जिनके ज़रिए बेनामी बैंक खातों की मदद से मनी लॉन्डरिंग की जाती थी। छत्तीसगढ़ के सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल इसके प्रमुख प्रमोटर हैं जो दुबई से ऐप का संचालन करते हैं।