क्या है महिला सुरक्षा के लिए राष्ट्रपति मुर्मू द्वारा लॉन्च किया गया 'Bhoroxa' ऐप?
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महिला सुरक्षा के लिए 'Bhoroxa' (ट्रस्ट) ऐप लॉन्च किया है जिसे गुवाहाटी हाईकोर्ट ने डेवलप किया है। संकट की स्थिति में महिलाएं इस ऐप से जियो लोकेशन के साथ इमरजेंसी कॉन्टैक्ट नंबरों पर एसओएस मेसेज भेज सकेंगी और फोन शेक कर कॉल कर सकेंगी। इमरजेंसी सेवाओं के इस्तेमाल के लिए इंटरनेट कनेक्टिविटी की अनिवार्यता नहीं होगी।