क्या है मानसिक स्वास्थ्य को लेकर सरकार द्वारा शुरू की गई ‘टेली मानस सेवा’?
स्वास्थ्य मंत्रालय की पहल पर विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के मौके पर सभी राज्यों में टेली मानसिक स्वास्थ्य सहायता और नेटवर्किंग (टेली-मानस) कार्यक्रम शुरू किया गया। इसके तहत मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच को आसान बनाने के लिए सभी राज्यों-यूटी में कम-से-कम एक टेली-मानस प्रकोष्ठ बनाया जाएगा। वहीं, टोल फ्री नंबर-14416/18008914416 पर 24×7 मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।