क्या है मास्क्ड आधार कार्ड जिसके इस्तेमाल की सरकार ने जनता को दी है सलाह?
सरकार ने जनता को जानकारी के दुरुपयोग से बचाव के लिए मास्क्ड आधार कार्ड इस्तेमाल करने को कहा है। मास्क्ड आधार में पहले आठ अंक की जगह 'xxxx-xxxx' लिखा होता है जबकि बाकी चार अंक ही दिखाई देते हैं जो आधार कार्ड नंबर को लीक होने से रोकता है। लोग यूआईडीएआई की वेबसाइट से मास्क्ड आधार डाउनलोड कर सकते हैं।