क्या है मेट गाला की इस साल की थीम 'स्लीपिंग ब्यूटीज़'?
मेट गाला 2024 की थीम 'स्लीपिंग ब्यूटीज़: रीअवेकनिंग फैशन' है। इस थीम के तहत पुराने कपड़ों को टेक्नोलॉजी के ज़रिए नया बनाकर दिखाया जाएगा। न्यूयॉर्क में होने वाले इस इवेंट में मेट्रोपॉलिटन म्यूज़ियम ऑफ आर्ट 250 असाधारण कपड़ों का प्रदर्शन करेगा और वैसे कुछ कपड़े जो पहने नहीं जा सकते हैं उन्हें एआई, सीजीआई व वीडियो ऐनिमेशन के ज़रिए दिखाएगा।