क्या है मैस्टाडॉन प्लैटफॉर्म जिसको ट्विटर छोड़ने वाले हज़ारों लोग कर रहे हैं इस्तेमाल?
एलन मस्क के ट्विटर के टेकओवर के बाद हज़ारों लोग ट्विटर छोड़कर मैस्टाडॉन पर आ गए हैं। मैस्टाडॉन एक स्वतंत्र, ओपन-सोर्स माइक्रोब्लॉगिंग प्लैटफॉर्म है जहां यूज़र्स एक-दूसरे के अकाउंट्स फॉलो कर सकते हैं। किसी एक कंपनी द्वारा नियंत्रित ना होने वाले मैस्टाडॉन में स्वतंत्र व यूज़र द्वारा मैनेज किए गए सर्वर होते हैं और इसमें विज्ञापन भी नहीं होते हैं।