क्या है यूएपीए ट्रिब्यूनल जो पीएफआई पर प्रतिबंध के सरकार के फैसले पर लेगी अंतिम निर्णय?
यूएपीए (गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम) ट्रिब्यूनल, हाईकोर्ट के न्यायाधीश की अध्यक्षता में गठित होने वाला ऐसा अधिकरण है जो किसी संगठन पर प्रतिबंध को लेकर अंतिम निर्णय लेता है। पीएफआई पर प्रतिबंध लगाने के बाद सरकार को इसकी पुष्टि के लिए ट्रिब्यूनल के पास जाना होगा। दमदार सुबूतों के अभाव में ट्रिब्यूनल किसी प्रतिबंध को रद्द भी कर सकता है।