क्या है यूनिवर्सल ट्रांसलेटर टूल जिसकी टेस्टिंग कर रही गूगल?
गूगल ने अपने I/O डेवलपर कॉन्फ्रेंस के दौरान एक ऐसे ट्रांसलेशन डिवाइस की टेस्टिंग की घोषणा की जो किसी वीडियो को एक नई भाषा में रीडब कर वक्ता के होठों को उस भाषा के शब्दों के साथ सिंक्रोनाइज़ कर सकता है। 'यूनिवर्सल ट्रांसलेटर' नामक यह टूल बोले गए शब्दों को ट्रांस्क्राइब, ट्रांसलेट और दूसरी भाषा में रिकॉर्ड कर सकता है।