क्या है यूपी विधानसभा में पेश किया गया लिफ्ट व एस्केलेटर विधेयक?

उत्तर प्रदेश विधानसभा में शुक्रवार को 'यूपी लिफ्ट व एस्केलेटर विधेयक-2024' पेश किया गया। इसके कानून बनने के बाद लिफ्ट गिरने, बंद होने या लिफ्ट से जुड़ा कोई हादसा होने पर बिल्डर और लिफ्ट मेंटेनेंस एजेंसी को कार्रवाई के दायरे में लाया जा सकेगा। वहीं, प्रदेश में इमारतों में लिफ्ट व एस्केलेटर लगाने के लिए रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य हो जाएगा।

Load More