क्या है रिमोट वर्कर्स के लिए जापान का 6 महीने वाला नया वीज़ा?
सालाना कम-से-कम 10 मिलियन येन कमाने वाले रिमोट वर्कर्स के लिए जापान इस साल मार्च के अंत तक 6 महीने वाला वीज़ा लॉन्च कर रहा है। 49 देशों व क्षेत्रों के कामगार इस योजना के लिए पात्र होंगे। इस योजना के तहत वीज़ा धारकों को अपने जीवनसाथी और बच्चों को जापान लाने की अनुमति होगी।