क्या है ला-नीना जिसके चलते भारत में इस साल सामान्य से अधिक बारिश हो सकती है?
आईएमडी के मुताबिक, ला-नीना के चलते भारत में इस साल सामान्य से अधिक बारिश हो सकती है। जब पूर्वी प्रशांत महासागरीय क्षेत्र में जल का तापमान सामान्य की तुलना में कम हो जाता है तब ला-नीना की घटना होती है। आमतौर पर हर 3-5 साल में होने वाली यह घटना अल-नीनो/सदर्न ऑसिलेशन साइकल के ठंडे चरण का प्रतिनिधित्व करती है।