क्या है 'लाड़ली बहना' योजना जिसे मध्य प्रदेश में बीजेपी की जीत का दिया जा रहा है श्रेय?
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मध्य प्रदेश में बीजेपी की जीत का श्रेय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा लागू की गई 'लाड़ली बहना' योजना को दिया है। योजना के तहत गरीब परिवारों की 23-60 वर्ष की उम्र की महिलाओं को ₹1,250/महीने मिलते हैं। चुनाव से पहले 21+ उम्र की अविवाहित महिलाओं को भी इस योजना में शामिल किया गया था।