क्या है वह संस्कृत का श्लोक जिसका उल्लेख जस्टिस नज़ीर ने अपने विदाई भाषण में किया?
सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस एस. अब्दुल नज़ीर बुधवार को रिटायर हो गए। नज़ीर ने सुप्रीम कोर्ट बार असोसिएशन द्वारा आयोजित विदाई भाषण के आखिर में संस्कृत के एक श्लोक 'धर्मे सर्वम् प्रतिष्ठितम् तस्माद् धर्ममम् परमम् वदन्ति' का ज़िक्र किया। इस श्लोक का मतलब है, "इस दुनिया में सब कुछ 'धर्म' पर आधारित है, इसलिए यह सबसे श्रेष्ठ है।"