क्या है वाराणसी की टेंट सिटी जिसका पीएम मोदी ने आज किया उद्घाटन?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए वाराणसी (उत्तर प्रदेश) में गंगा नदी के तट पर विकसित की गई टेंट सिटी का उद्घाटन किया। यह वाराणसी में पर्यटकों की बढ़ती संख्या के बीच उन्हें रहने की सुविधा प्रदान करेगी। टेंट सिटी हर साल अक्टूबर से जून तक मौजूद रहेगी और बारिश के मौसम में हटा दी जाएगी।