क्या है वेब सीरीज़ 'हीरामंडी' में अदिति राव हैदरी की 'गजगामिनी चाल' जिसका वीडियो हुआ वायरल
वेब सीरीज़ 'हीरामंडी: द डायमंड बाज़ार' के एक गाने में अभिनेत्री अदिति राव हैदरी की 'गजगामिनी चाल' वाला क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। 'गजगामिनी' का अर्थ है- हाथी की तरह मदमस्त होकर इठलाते हुए चलना। कथक में गजगामिनी चाल का महत्वपूर्ण स्थान है जिसे शाही अंदाज़, सुंदरता और नारीवाद का प्रतीक माना जाता है।