क्या है वॉयस क्लोनिंग साइबर फ्रॉड जिसकी मदद से लोगों से रुपए ऐंठ रहे हैं अपराधी?
उत्तराखंड पुलिस के डीजीपी अशोक कुमार ने वॉयस क्लोनिंग साइबर फ्रॉड को लेकर लोगों को सचेत किया है। उन्होंने बताया, "यह साइबर फ्रॉड का सबसे नया तरीका है जिसमें अपराधी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की मदद से किसी की आवाज़ की नकल कर माता-पिता, रिश्तेदार या करीबी को फोन कर अलग-अलग कारण बताकर उनसे रुपए ऐंठ लेते हैं।"