क्या है शिगैला बैक्टीरिया जिसके चलते केरल में शावरमा खाने के बाद एक लड़की की हो गई मौत?
केरल सरकार ने मंगलवार को बताया कि कासरगोड में चिकन शावरमा खाने के बाद फूड पॉइज़निंग की हुई घटना का मूल कारण शिगैला बैक्टीरिया था जिसके चलते एक 16-वर्षीय लड़की की मौत हो गई। बैक्टीरिया से शिगैलोसिस संक्रमण होता है जिससे पीड़ित अधिकतर लोगों को डायरिया, बुखार, पेट दर्द होता है। गंभीर संक्रमण वाले मरीज़ को एंटीबायोटिक्स दी जाती हैं।