क्या है श्रीलंका के खिलाफ क्रिकेट टूर्नामेंट्स के फाइनल में भारत का रिकॉर्ड?
भारत और श्रीलंका ने एक-दूसरे के खिलाफ अब तक 19 बार अलग-अलग क्रिकेट टूर्नामेंट्स के फाइनल खेले हैं। इसमें भारत और श्रीलंका दोनों ने 9-9 फाइनल जीते हैं जबकि 2002 में चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल बारिश के कारण रद्द हो गया था। वहीं, वनडे एशिया कप में भारत ने श्रीलंका के खिलाफ 7 में से 4 बार फाइनल जीता है।