क्या है संसद में विज़िटर्स के प्रवेश की प्रक्रिया?
सांसद के ज़रिए विज़िटर पास बनवाकर लोग संसद जा सकते हैं और सांसद उन्हीं लोगों के विज़िटर पास के लिए आवेदन कर सकते हैं जिन्हें वे व्यक्तिगत तौर पर जानते हों। सांसदों को सर्टिफिकेट देना होता है जिसमें लिखा होता है, "उपर्युक्त नामित विज़िटर मेरा रिश्तेदार/मित्र है...या उसे मैं व्यक्तिगत रूप से जानता हूं और उसकी पूरी ज़िम्मेदारी लेता हूं।"