क्या है 'समोसा कॉकस' जिसका ज़िक्र पीएम मोदी ने अमेरिकी संसद में भाषण के दौरान किया?
अमेरिकी संसद में संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस 'समोसा कॉकस' शब्द का ज़िक्र किया उसका संदर्भ भारतीय मूल के अमेरिकी सांसदों के अनौपचारिक समूह से है। ऐसा कहा जाता है कि यह शब्द इलिनोइ राज्य के 8वें डिस्ट्रिक्ट से हाउस ऑफ रिप्रेज़ेंटेटिव्स के सदस्य राजा कृष्णमूर्ति ने गढ़ा था। फिलहाल भारतीय मूल के 5 अमेरिकी सांसद हैं।