क्या है सरकार द्वारा लॉन्च किया गया 'राजमार्गयात्रा' ऐप?
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने नैशनल हाईवे पर यात्रा करने वाले लोगों की सुविधा के लिए 'राजमार्गयात्रा' ऐप लॉन्च किया है। ऐप पर राजमार्गों पर मौसम की रियल-टाइम स्थिति समेत नज़दीकी टोल प्लाज़ा/पेट्रोल पंप/अस्पताल/होटल और अन्य ज़रूरी सेवाओं के बारे में जानकारी मिलेगी। ऐप पर यूज़र्स जियो-टैग के साथ वीडियो/फोटो संलग्न कर हाईवे संबंधी समस्याएं रिपोर्ट कर सकते हैं।