क्या है सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए सरकार की टीकाकरण की योजना?
सरकार ने बताया है कि सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए देशभर में 9-14 साल की लड़कियों के वैक्सीनेशन को बढ़ावा दिया जाएगा। अगले 3 वर्षों में इस आयुवर्ग की लड़कियों को उनके स्कूलों या नज़दीकी सरकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में वैक्सीन लगाई जाएंगी। सीरम इंस्टीट्यूट की वैक्सीन CERVAVAC फिलहाल प्राइवेट मार्केट में उपलब्ध है जिसकी कीमत करीब ₹2,000/डोज़ है।