क्या है साइबर क्राइम का नया तरीका 'डिजिटल अरेस्ट'?
'डिजिटल अरेस्ट' साइबर क्राइम का एक नया तरीका है जहां ठग फर्ज़ी ईडी अधिकारी बनकर लोगों को यकीन दिलाते हैं कि उनके निजी दस्तावेज़ों का इस्तेमाल आपराधिक गतिविधियों के लिए हुआ है। एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, ठग पीड़ितों से कहते हैं कि अगर वे वीडियो कॉल पर पूछताछ के लिए उपलब्ध नहीं हुए तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।