क्या है 'सूर्य तिलक' के पीछे का विज्ञान जिससे आज सुशोभित होगी रामलला की मूर्ति?
राम जन्मभूमि मंदिर में रामनवमी के अवसर पर आज (बुधवार) दोपहर 12:16 बजे रामलला की मूर्ति के माथे पर 'सूर्य तिलक' किया जाएगा। सूर्य की किरणें पहले मंदिर के सबसे ऊपरी तल पर लगे दर्पण पर गिरेंगी और फिर पाइपों व 3 लेंस से गुज़रकर किरणें दूसरे तल पर लगे दर्पण पर गिरने के बाद मूर्ति के माथे तक पहुंचेंगी।