क्या है 'स्क्रब टाइफस' जिससे देश के दो राज्यों में हुई 15 लोगों की मौत?
हिमाचल प्रदेश और ओडिशा में 'स्क्रब टाइफस' से क्रमश: 10 व 5 लोगों की मौत हो गई है। 'स्क्रब टाइफस' बीमारी ओरिएंशिया सुत्सुगामुशी नामक बैक्टीरिया से होती है और यह संक्रमित चिगर्स (लाल रंग की मकड़ी जैसा दिखने वाला कीड़ा) के काटने से फैलती है। इसके लक्षणों में तेज़ बुखार, सिरदर्द, शरीर में दर्द और सूखी खांसी आदि शामिल हैं।