क्या है 'स्पोर्ट्स हर्निया' जिससे पीड़ित हैं सूर्यकुमार यादव?
सूर्यकुमार यादव कथित तौर पर 'स्पोर्ट्स हर्निया' या 'ऐथलेटिक प्यूबल्जिया' से पीड़ित हैं। इसमें पेट के निचले हिस्से/ग्रोइन एरिया में सॉफ्ट टिशूज़ (मांसपेशी, लिगामेंट, टेंडन) में खिंचाव हो जाता है या वे फट जाते हैं। इसमें ग्रोइन में उभार नहीं दिखता है। यह कंडीशन मुख्यतया उन्हें होती है जिन्हें स्पोर्ट्स ऐक्टिविटी में पेल्विस बार-बार ट्विस्ट करने की ज़रूरत पड़ती है।