क्या है हाइब्रिड सूर्यग्रहण जो इस महीने दिखाई देगा?
भारत को छोड़कर प्रशांत और हिंद महासागर क्षेत्र के कुछ हिस्सों में 20-अप्रैल को दुर्लभ परिघटना 'हाइब्रिड सूर्यग्रहण' दिखाई देगी। इस सूर्यग्रहण के दौरान पृथ्वी का कर्वेचर ग्रहण के मार्ग का कुछ हिस्सा चंद्रमा के 'अम्ब्रा' तक लाता है जिससे पूर्ण सूर्यग्रहण बनता है जबकि अन्य हिस्से के अम्ब्रा की पहुंच के बाहर होने से वलयाकार सूर्यग्रहण बनता है।