क्या हैं 16 जनवरी से शुरू होने वाले रामलला के 7 दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम?
अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के तहत 16 जनवरी को गोदान होगा और 17 जनवरी को शोभायात्रा निकलेगी। 18 जनवरी को विधिवत अनुष्ठान शुरू होंगे जबकि 19 जनवरी को हवन होगा। 20 जनवरी को गर्भगृह को सरयू के जल से धोया जाएगा और अगले दिन रामलला को दिव्य स्नान कराया जाएगा। 22 जनवरी को उनकी प्राण प्रतिष्ठा होगी।