क्या हैं अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड्स जिनका संबंध 'मौत का जोखिम बढ़ने' से है?
द बीएमजे में प्रकाशित एक नए अध्ययन में बताया गया है कि अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड्स की अधिक खपत का संबंध मौत का जोखिम बढ़ने से है। अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड्स एक तरह से इंडस्ट्रियल फॉर्म्यूलेशंस पर आधारित होते हैं जो मुख्यतया या पूरी तरह से फूड्स से निकले सब्सटेंसेस से बने होते हैं और इनमें प्रिज़र्वेटिव, स्वीटनर और कृत्रिम रंग/फ्लेवर होते हैं।