क्या हैं राजस्थान में एचपीसीएल के नए एलपीजी प्लांट की विशेषताएं जिसका पीएम ने किया उद्घाटन?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को राजस्थान के आबू रोड स्थित एचपीसीएल के जिस एलपीजी प्लांट का लोकार्पण किया उसमें हर साल 86 लाख सिलिंडरों की बॉटलिंग व वितरण होगा। इससे सिलिंडर ढ़ोने वाले ट्रकों की यात्राओं में प्रति वर्ष 0.75 मिलियन किलोमीटर की कमी आएगी और सालाना 0.5 मिलियन टन कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन कम करने में मदद मिलेगी।