क्या हैं आरबीआई द्वारा घोषित किए गए यूपीआई के 3 नए फीचर्स?
आरबीआई ने गुरुवार को यूपीआई पर 'कन्वर्सेशनल पेमेंट्स' (बातचीत के ज़रिए पेमेंट) फीचर शुरू करने की घोषणा की। आरबीआई ने यूपीआई लाइट के हर ट्रांज़ैक्शन की लिमिट ₹200 से बढ़ाकर ₹500 करने का प्रस्ताव रखा। वहीं, आरबीआई ने इंटरनेट की अनुपलब्धता या स्लो-इंटरनेट में एनएफसी टेक्नोलॉजी के ज़रिए यूपीआई लाइट से ऑफलाइन पेमेंट फीचर शुरू करने की घोषणा की है।