क्या हैं इंडिगो और एयरबस के बीच हुई विमानन इतिहास की सबसे बड़ी डील की मुख्य बातें?
इंडिगो ने एयरबस को 500 ए320 फैमिली एयरक्राफ्ट का ऑर्डर दिया है जो वाणिज्यिक विमानन इतिहास का सबसे बड़ा सिंगल ऑर्डर है। अब इंडिगो द्वारा ऑर्डर किए गए एयरबस विमानों की कुल संख्या 1,330 हो गई है जिससे इंडिगो ए320 फैमिली एयरक्राफ्ट के सबसे बड़े खरीदारों में शामिल हो गया। इंडिगो-एयरबस के बीच पेरिस एयर शो-2023 में यह समझौता हुआ।