क्या हैं केरल में तेज़ी से फैल रही बीमारी मम्प्स के लक्षण?
केरल में तेज़ी से फैल रही बीमारी मम्प्स का संक्रमण गाल व जबड़े के एक या दोनों तरफ की लार ग्रंथियों में दर्द, छूने पर दर्द और सूजन से शुरू होता है। मरीज़ों को बुखार, सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द, चबाने व निगलने में कठिनाई, भूख न लगना और थकान महसूस हो सकती है। यह खांसी और छींक से फैलता है।