क्या हैं कोचिंग सेंटरों के लिए केंद्र सरकार द्वारा जारी किए गए दिशानिर्देश?
केंद्र ने कोचिंग सेंटरों के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं। इसके अनुसार, कोई भी कोचिंग सेंटर माता-पिता/छात्रों से रैंक या अंकों की गारंटी के भ्रामक वादे नहीं करेंगे। कोचिंग संस्थान 16 साल से कम उम्र के छात्रों का दाखिला नहीं लेंगे और भ्रामक विज्ञापन नहीं छापेंगे। कोचिंग सेंटरों को अपनी वेबसाइट पर शिक्षकों, कोर्स और फीस की जानकारी देनी होगी।