क्या हैं डिप्थीरिया के लक्षण जिसके मामले दुनियाभर में बढ़ रहे हैं?
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा है कि सांस के माध्यम से बैक्टीरिया के कारण फैलने वाले संक्रमण 'डिप्थीरिया' के मामले बढ़ रहे हैं। गले में खराश, बुखार और सांस लेने व निगलने में परेशानी होना इसके सामान्य लक्षण हैं। वहीं, गंभीर मामलों में यह बैक्टीरिया हार्ट, किडनी और नसों को जानलेवा नुकसान पहुंचाने वाला ज़हर पैदा करता है।