डॉक्सिंग से बचने के लिए लोगों को सोशल मीडिया सेटिंग्स अड्जस्ट करनी होंगी जिनमें प्रोफाइल्स, यूज़रनेम्स/हैंडल्स को प्राइवेट रखना, पोस्ट को 'फ्रेंड्स ओनली' तक सीमित करना और अकाउंट से प्लेस ऑफ वर्क हटाना शामिल हैं। इससे बचने के उपायों में वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (वीपीएन) का इस्तेमाल करना, स्ट्रॉन्ग पासवर्ड रखना और अलग-अलग प्लैटफॉर्म्स पर अलग-अलग पासवर्ड रखना भी शामिल हैं।