क्या हैं दुनिया के 5 सबसे अमीर लोगों की शैक्षणिक योग्यताएं?
एलन मस्क ने यूनिवर्सिटी ऑफ पेंसिलवेनिया से फिज़िक्स में बीएससी और इकोनॉमिक्स में बीए की डिग्री ली है। जेफ बेज़ोस ने प्रिंसटन यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई की है। बर्नार्ड आरनो ने इंजीनियरिंग की है। वहीं, बिल गेट्स और मार्क ज़करबर्ग ने क्रमश: माइक्रोसॉफ्ट और फेसबुक शुरू करने के लिए हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ाई छोड़ी थी।