क्या हैं दुबई में बन रहे दुनिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट की विशेषताएं?
दुबई ने ₹2.9 लाख करोड़ की लागत से अल मकतूम इंटरनैशनल एयरपोर्ट का निर्माण शुरू किया है जो 26 करोड़ की यात्री क्षमता के साथ दुनिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बन जाएगा। 70 वर्ग किलोमीटर में फैला यह एयरपोर्ट दुबई के मौजूदा इंटरनैशनल एयरपोर्ट से 5 गुना बड़ा होगा। एयरपोर्ट पर 400 एयरक्राफ्ट गेट्स और 5 समानांतर रनवे होंगे।