क्या हैं नीतीश कुमार की पत्नी के नाम पर बने स्कूल की खासियतें जिसका आज होगा उद्घाटन?
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज शाम 4 बजे बख्तियारपुर (पटना) में अपनी पत्नी मंजु सिन्हा के नाम पर बने 'मंजु सिन्हा परियोजना बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय' का उद्घाटन करेंगे। ₹7 करोड़ की लागत से बने इस चार मंज़िला स्कूल में 32 कमरे हैं और स्कूल की छत तक जाने के लिए लिफ्ट की सुविधा भी है।