ऐप्स-वेबसाइट्स में साइन-इन करने के एक नए तरीके को पासकीज़ कहा जाता है जिससे यूज़रनेम और पासवर्ड के बिना साइन-इन करने में मदद मिलती है। पासकीज़ एक ऑथेंटिकेशन मेथड है जिसमें यूज़र्स अपने डिवाइस के फिंगरप्रिंट, फेस स्कैन या स्क्रीन लॉक-पिन से साइन-इन कर सकते हैं। पासकीज़ डिवाइस पर स्टोर रहती हैं और हैकर्स इसे हैक नहीं कर सकते हैं।