क्या हैं पैंक्रियाटिक कैंसर के लक्षण जिससे जूझने के बाद पंकज उधास का हुआ निधन?
गज़ल सम्राट पंकज उधास का पैंक्रियाटिक कैंसर से जूझने के बाद निधन हुआ। पैंक्रियाटिक कैंसर के लक्षणों में आंखों का सफेद भाग या त्वचा का पीला पड़ना, खुजली, गहरे रंग का पेशाब व सामान्य से अधिक पीला मल, भूख न लगना या वज़न कम होना आदि है। पेट और पीठ के ऊपरी हिस्से में दर्द भी महसूस हो सकता है।