क्या हैं बिहार में हाथियों के लिए बने पहले रेस्क्यू सेंटर की विशेषताएं?
पश्चिम चंपारण (बिहार) में वाल्मिकी टाइगर रिज़र्व के मंगुराहा रेंज में हाथियों की देखभाल और इलाज के लिए राज्य का पहला एलीफेंट रेस्क्यू सेंटर बनाया गया है। सेंटर में 6 शेड्स बनाए गए हैं जिसमें एकसाथ 12 हाथी रह सकेंगे। सेंटर के चारों तरफ 3 लेयर प्रोटेक्शन लगाकर 7 फीट चौड़े और 6 फीट गहरे गड्ढे भी बनाए गए हैं।