यूनेस्को ग्लोबल जियोपार्क एकीकृत भौगोलिक क्षेत्र हैं जहां सतत विकास सुनिश्चित करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भूगर्भीय महत्व की जगहों को संरक्षित किया जाता है। यूनेस्को का लक्ष्य जियोपार्क के ज़रिए स्थानीय लोगों को क्षेत्र की भूगर्भीय विरासत के बारे में जागरुक करना है जिससे जियो टूरिज़्म को बढ़ावा मिल सके। वर्तमान में कुल 213 यूनेस्को ग्लोबल जियोपार्क हैं।