क्या हैं यूपी के सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय की विशेषताएं जिसका हुआ है उद्घाटन?
उत्तर प्रदेश सरकार के अनुसार, आज़मगढ़ स्थित महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय प्रदेश का पहला विश्वविद्यालय है जहां पोस्ट ऑफिस, मॉल और जिम समेत अन्य सुविधाएं दी गई हैं। इसमें 2 सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट और विश्वविद्यालय के लिए अलग से 2 विद्युत उपकेंद्र बनाए गए हैं। ₹108.06 करोड़ की लागत से बने विश्वविद्यालय का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्घाटन किया है।