क्या हैं राजस्थान के शहरी व ग्रामीण ओलंपिक जिनके लिए 53 लाख लोगों ने करवाया रजिस्ट्रेशन?
राजस्थान में 23 जून से शहरी और ग्रामीण ओलंपिक शुरू होंगे जिनके लिए राज्य के 53 लाख से अधिक लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। शहरी और ग्रामीण ओलंपिक में क्रिकेट, खो-खो, कबड्डी, वॉलीबॉल, फुटबॉल, शूटिंग-वॉलीबॉल और ऐथलेटिक्स जैसे खेलों का आयोजन होगा। ग्रामीण ओलंपिक के लिए 41.4 लाख और शहरी ओलंपिक के लिए 12.3 लाख लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवाए हैं।