क्या हैं 'सुदर्शन सेतु' की खासियतें जिसका रविवार को पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को गुजरात में ओखा मेनलैंड और बेट द्वारका द्वीप को जोड़ने वाले 'सुदर्शन सेतु' का उद्घाटन करेंगे। 2.32 किलोमीटर लंबा यह पुल भारत का सबसे लंबा केबल ब्रिज है। बकौल सरकार, फुटपाथ के दोनों ओर श्रीमद्भगवद्गीता के श्लोक और भगवान कृष्ण की तस्वीरें सजी हैं और 1-मेगावाट बिजली पैदा करने के लिए सौर पैनल लगे हैं।

Load More